संभल जिले के बहजोई में समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद जावेद अली के बेटे के रिसेप्शन का आयोजन किया गया था, जिसमें कई मेहमान शामिल हुए। समारोह में अखिलेश यादव भी दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देने पहुंचे थे। उनके आने की सूचना पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई, और इसी भीड़ में कुछ शरारती तत्व भी घुस गए।

रिसेप्शन में पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता हाजी इकराम कुरैशी भी मौजूद थे। आरोप है कि किसी ने उनकी जेब काट ली। उनकी जेब में 27 हजार रुपये कैश था, जिसमें एक जेब में 25 हजार और दूसरी जेब में 2500 रुपये कैश का लिफाफा था।

मीडिया से बातचीत के दौरान जब उनसे पूछा गया कि कौन-कौन नेता शामिल हुए, तो वह भड़क गए। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता, मेरी जेब कटने से मत खराब हो रही है। मुझे क्या पता कौन-कौन नेता आए हैं।