स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने जूनियर एसोसिएट क्लर्क मेंस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एसबीआई की ओर से क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट भी जारी कर दिया गया है, जिसे उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर देख सकते हैं।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करना होगा। रिजल्ट और मेंस परीक्षा का एडमिट कार्ड दोनों ही ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध हैं।
उम्मीदवारों की सहायता के लिए रिजल्ट चेक करने के स्टेप्स भी बताए गए हैं। बता दें कि एसबीआई क्लर्क मेंस परीक्षा 26-27 नवंबर को होगी। परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए जीके और करेंट अफेयर्स के टॉप सवाल भी उपलब्ध कराए गए हैं।
