कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद शशि थरूर ने शनिवार को जमशेदपुर में परिसीमन विधेयक पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि लोकसभा सीटें 815 होने पर कई सांसद सिर्फ ताली बजाने तक सीमित रह जाएंगे। थरूर ने कहा कि ऐसी स्थिति में सांसदों को सवाल पूछने का पर्याप्त समय नहीं मिलेगा।
थरूर जमशेदपुर के एक्सएलआरआई में आयोजित 34वें जेआरडी टाटा ओरेशन कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। इस दौरान उन्होंने परिसीमन विधेयक पर सार्थक बहस और मतदान की मांग की।
गौरतलब है कि संसद की चार दिवसीय विशेष बैठक में परिसीमन विधेयक पेश किए जाने से पहले थरूर ने केंद्र सरकार की मंशा पर हमला बोला। उन्होंने लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाए जाने को लेकर अपनी आशंका जाहिर की।
