श्रीनगर गढ़वाल में बैकुंठ चतुर्दशी पर आयोजित होने वाले खड़ा दिया अनुष्ठान के लिए अब तक 190 निसंतान दंपतियों ने पंजीकरण कराया है। महंत श्री 108 आशुतोष पुरी जी महाराज ने बताया कि स्थानीय दंपतियों के अलावा देश के विभिन्न राज्यों तथा अमेरिका सहित अन्य देशों से भी दंपतियों ने इस अनुष्ठान के लिए अपना पंजीकरण किया है। अनुष्ठान के सफल आयोजन के लिए मंदिर स्तर पर सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं।
उन्होंने बताया कि 23 नवंबर को शाम शुभ मुहूर्त में खड़ा दिया अनुष्ठान शुरू होगा। इसमें सभी दंपति पूरी रात भगवान शिव से संतान प्राप्ति की कामना के साथ हाथ में जलता दीया रखकर खड़े होकर पचाक्षरी मंत्र का जाप करेंगे।
अगली सुबह सूर्योदय से पहले दंपति अन्य धार्मिक परंपराओं का निर्वहन करते हुए दीयों को अलकनंदा नदी में प्रवाहित करके अपना व्रत तोड़ेंगे।
