उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने सहायक आचार्य यानी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। यह परीक्षा 19 और 20 नवंबर को दोनों दिन 2-2 शिफ्ट में आयोजित की गई थी। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in से सभी सेटों की उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।

प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड करके अभ्यर्थी अपने प्रश्नों के उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। यदि किसी उत्तर पर आपत्ति है तो वे 29 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। हर आपत्ति के लिए 100 रुपये का भुगतान करना होगा। आयोग के अनुसार आपत्ति केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार की जाएगी, डाक आदि से भेजी गई आपत्ति मान्य नहीं होगी।

इस भर्ती के जरिए असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 1936 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। ये नियुक्तियां हिन्दी, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित, वाणिज्य, वनस्पति विज्ञान, इतिहास, दर्शनशास्त्र, प्राणि विज्ञान, मनोविज्ञान, राजनीति शास्त्र, शिक्षाशास्त्र, संस्कृत, गृहविज्ञान, भूगोल, शारीरिक शिक्षा, सैन्य विज्ञान, कृषि अर्थशास्त्र, मानव शास्त्र, शस्य विज्ञान, पशुपालन एवं दुग्ध विज्ञान, कृषि रसायन, कृषि वनस्पति, कृषि अभियंत्रण, उद्यान विज्ञान, उर्दू, एशियन कल्चर, प्राचीन इतिहास, विधि, सांख्यिकी, भूगर्भ विज्ञान, कृषि आनुवंशिकी एवं पादप प्रजनन, कीट विज्ञान तथा कृषि प्रसार एवं कृषि सांख्यिकी विषयों के लिए होंगी।