पश्चिम बंगाल बोर्ड (WBCHSE) ने कक्षा 12वीं तीसरे सेमेस्टर का परिणाम घोषित कर दिया है। बोर्ड अधिकारियों ने आज दोपहर 2.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिये परिणाम जारी किया। छात्र और अभिभावक दोपहर 3 बजे से आधिकारिक पोर्टल wbchse.wb.gov.in पर अपना रिजल्ट देख सकेंगे।
रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन दर्ज करना होगा। बोर्ड के अनुसार, छात्र मोबाइल ऐप 'डब्ल्यूबीसीएचएसई रिजल्ट्स' के जरिये भी अपना परिणाम देख सकेंगे। परिणाम जारी होने के बाद उम्मीदवार दो आधिकारिक वेबसाइटों की मदद से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद छात्रों को उसमें दी गई जरूरी जानकारी ध्यान से जांचनी चाहिए। इसमें नाम, रोल नंबर, सभी विषयों के नाम, परीक्षा में प्राप्त कुल अंक और क्वालिफाइंग स्टेटस शामिल हैं। छात्र और अभिभावक इन विवरणों को ध्यानपूर्वक देख लें।
