हरिद्वार-देहरादून नेशनल हाईवे के समीप लालतप्पड़ में सोमवार सुबह करीब 7 बजे एक जंगली हाथी सड़क पर घूमता हुआ देखा गया। हाथी के पीछे दोपहिया वाहन चालक भी नजर आए। गनीमत रही कि हाथी ने किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया और चुपचाप चला गया, वरना हादसा भी हो सकता था।

इस घटना के बीच वन विभाग पर इस मामले में लगातार निष्क्रिय बने रहने का आरोप लग रहा है। खबर के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से जंगली जानवरों का आबादी क्षेत्र में प्रवेश जारी है।

वहीं, किसानों का आरोप है कि हाथी ने रात भर उनकी फसलों को नुकसान पहुंचाया। फिलहाल इस संबंध में वन विभाग की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

गौरतलब है कि मानव-हाथी संघर्ष को रोकने के लिए कर्नाटक में 15 दिसंबर से 12 महावतों को प्रशिक्षण दिए जाने की तैयारी है, जिसमें कुनकी हाथियों से जुड़ी बारीकियां सिखाई जाएंगी।