सपा नेता आजम खां का रिहाई परवाना डासना जिला कारागार पहुंच गया है। इसके बाद उनके जल्द जेल से बाहर आने की उम्मीद है। मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय मामले में मनी लांड्रिंग के आरोप में वे जेल में बंद हैं। करीब एक घंटे में उनके बाहर आने की संभावना जताई जा रही है।

आजम खां एक नवंबर से न्यायिक हिरासत में डासना जेल में बंद हैं। आज उनके अधिवक्ताओं ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय का अंतरिम जमानत आदेश कोर्ट में दाखिल कर दिया।

इसके बाद 50-50 हजार रुपये के दो जमानती और इतनी ही धनराशि का व्यक्तिगत बंधपत्र दाखिल किया गया। जमानत दाखिल होने के बाद कोर्ट ने आजम खां का रिहाई परवाना जारी कर दिया।

मनी लांड्रिंग मामले में अंतरिम जमानत पर उनकी रिहाई हो रही है। रिहाई परवाना जेल पहुंचने के बाद उनके जल्द बाहर आने की उम्मीद है।