बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में नॉन-टीचिंग के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट के जरिये आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की लास्ट डेट 15 दिसंबर, 2026 निर्धारित है।

इस भर्ती के जरिये कुल 601 उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। इसमें ग्रुप-ए के 39 पद, ग्रुप-बी के 407 पद और ग्रुप-सी के 155 पद शामिल हैं। ग्रुप-सी के पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार का कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होना जरूरी है। ग्रुप-ए और ग्रुप-सी के पदों के लिए उम्मीदवारों के पास पद से संबंधित विषय में स्नातक या स्नातकोत्तर की डिग्री तथा अन्य निर्धारित पात्रताएं होनी चाहिए।

पदों के अनुसार अधिकतम आयु 35, 40, 45 और 50 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में कुछ वर्ष की छूट देने का प्रावधान है। ग्रुप-ए के पदों पर आवेदन के लिए जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 1000 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस देनी होगी, जबकि ग्रुप-बी और ग्रुप-सी के पदों के लिए यह फीस 500 रुपये है। एससी, एसटी, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।