मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को वाराणसी के पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल को भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) मुंबई के विशिष्ट पूर्व छात्र सम्मान से सम्मानित होने पर बधाई दी। मुख्यमंत्री ने उन्हें सम्मान स्वरूप शील्ड भी प्रदान की।
आईआईएम मुंबई ने अग्रवाल को लोकसेवा में उत्कृष्ट योगदान, कर्तव्यनिष्ठा और उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए यह सम्मान दिया है। इससे उनकी नेतृत्व क्षमता, प्रशासनिक दक्षता और जनसेवा के प्रति समर्पण को पहचान मिली है।
यह उपलब्धि मोहित अग्रवाल के साथ कमिश्नरेट वाराणसी और उत्तर प्रदेश पुलिस के लिए भी गौरव का विषय है। इसे पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया गया है।
मुख्यमंत्री द्वारा शील्ड प्रदान किए जाने पर अग्रवाल ने इसे विभाग का भी सम्मान बताया।
