हापुड़ में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में मिलावटी पनीर बरामद किया है। टीम ने करीब 7 क्विंटल मिलावटी पनीर जब्त कर उसे नष्ट कराया। यह कार्रवाई सहायक आयुक्त खाद्य चंद्रशेखर मिश्र के नेतृत्व में की गई।

जानकारी के अनुसार, एफएसडीए की टीम ने हापुड़ में मिलावटी पनीर की बड़ी खेप पकड़ी। बरामद पनीर की मात्रा 7 क्विंटल बताई गई है। अधिकारियों ने मौके पर ही इस पनीर को नष्ट कराया।

खाद्य सुरक्षा विभाग की इस कार्रवाई को मिलावट के खिलाफ सख्ती के तौर पर देखा जा रहा है। सहायक आयुक्त खाद्य चंद्रशेखर मिश्र के नेतृत्व में टीम ने यह एक्शन लिया।

खबर को अपडेट किया जा रहा है।