दिल्ली और बिहार में तिहरे हत्याकांड का आरोपित एक लाख रुपये के इनामी मिथिलेश महतो को शनिवार रात खगड़िया में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ में उसके पैर में गोली लगी है। पुलिस, एसटीएफ और जिला सूचना इकाई की संयुक्त टीम ने चौथम थाना क्षेत्र के कोसी-बागमती दियारा स्थित बसुलवा बहियार में उसे घेर लिया। खगड़िया के भदास निवासी मिथिलेश वर्ष 2015 में दिल्ली के सराय रोहिल्ला थाना क्षेत्र में हुए तिहरे हत्याकांड का आरोपित है, जहां उसने कथित तौर पर अपने मकान मालिक के परिवार के तीन सदस्यों की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की थी। इस मामले में नौ साल जेल में रहने के बाद वह जमानत पर बाहर आया था, लेकिन उसकी आपराधिक गतिविधियां नहीं थमीं। गत एक जून को चौथम के करुआ मोड़ में भी एक ही परिवार के तीन सदस्यों की धारदार हथियार और हथौड़ी से हत्या कर दी गई थी। इस सनसनीखेज मामले में भी मिथिलेश महतो आरोपित है, जिसकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही थी।
दिल्ली-बिहार तिहरे हत्याकांड का आरोपित मिथिलेश महतो गिरफ्तार, खगड़िया में मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली
दिल्ली और बिहार में तिहरे हत्याकांड का आरोपित एक लाख रुपये के इनामी मिथिलेश महतो को शनिवार रात खगड़िया में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ में उसके पैर में गोली लगी है। पुलिस, एसटीएफ और जिला…
By Jhatpat Khabar Desk

Filed underदेश
More stories
देश
दिल्ली बीजेपी की 15 सदस्यीय कोर टीम घोषित, सीएम रेखा गुप्ता और हर्ष मल्होत्रा शामिल
देश
डिजिटल अरेस्ट मामला: वर्धमान ग्रुप चेयरमैन से ठगी में ED ने 7 के खिलाफ पूरक शिकायत दी
देश
लोजपा (रामविलास) का 2027 तक 50 लाख सदस्य जोड़ने का लक्ष्य, NDA में अधिक सीटों पर दावेदारी की तैयारी
देश
विश्वास नगर में ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन में आग, चार की मौत; 40 लोगों ने छत से बचाई जान
देश
शेख हसीना सड़क मार्ग से बांग्लादेश लौटने पर विचार कर रही हैं: तारिक रहमान सरकार का रुख साफ
देश