स्थानांतरण के बाद शुक्रवार को नैनीताल के पूर्व एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी और एसपी क्राइम/यातायात डॉ. जगदीश चंद्र को पुलिस परिवार ने भावभीनी विदाई दी। विदाई समारोह में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने दोनों अधिकारियों के कार्यकाल को याद किया और उनके आगामी दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दीं।

समारोह में डॉ. मंजुनाथ टीसी ने कहा कि वह अलविदा नहीं कहेंगे, क्योंकि फिर मुलाकात होगी। उन्होंने कहा कि उनके लिए सबसे कठिन क्षण कानून-व्यवस्था की चुनौती नहीं, बल्कि अपनी फोर्स के किसी सदस्य को खोना या उसे संकट में देखना रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी केवल ड्यूटी करने वाले कर्मचारी नहीं, बल्कि परिवार का हिस्सा होते हैं और उनकी सुरक्षा तथा मुश्किल समय में उनके साथ खड़ा रहना हमेशा उनकी प्राथमिकता रही।

वहीं डॉ. जगदीश चंद्र के सरल स्वभाव, प्रभावी पुलिसिंग और यातायात प्रबंधन के प्रयासों को याद किया गया।