नई दिल्ली। कोहरे के कारण ट्रेनों की रफ्तार धीमी पड़ जाती है, जिसके चलते नॉर्दर्न रेलवे ने तीन महीने के लिए 58 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। रेल अधिकारियों के मुताबिक, यह कैंसिलेशन 1 दिसंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक लागू रहेगा, जिससे रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
रेल अधिकारियों का कहना है कि कोहरे में विजिबिलिटी कम होने से एक्सप्रेस ट्रेनों को गंतव्य तक पहुंचने में देरी होती है। इसी वजह से दिल्ली मंडल में चलने वाली 25 पैसेंजर ट्रेनों को रद्द किया गया है। इनमें दिल्ली-शामली (54057/58), दिल्ली-जींद (54031/34), गाजियाबाद-नई दिल्ली (64449), नई दिल्ली-गाजियाबाद (64428), गाजियाबाद-नई दिल्ली (64431), नई दिल्ली-गाजियाबाद (64450), गाजियाबाद-दिल्ली (64445), दिल्ली-गाजियाबाद (64412) और नई दिल्ली-कोसीकलां (64074/73) शामिल हैं।
इसके अलावा सराय रोहिल्ला-फर्रुखनगर (74033/74036), गढ़ी हरसरू-फर्रुखनगर (74031/38), नई दिल्ली-शकूरबस्ती (64095), अंबाला कैंट-पानीपत (64532/41), मुरादाबाद-गाजियाबाद, गाजियाबाद-मेरठ सिटी (64553/54 और 64555/56) तथा कुरुक्षेत्र-अंबाला (64483/S2) को भी रद्द किया गया है। वहीं पानीपत-अंबाला कैंट (644S1) ट्रेन कुरुक्षेत्र तक ही चलेगी।
रेलवे के अनुसार, मुरादाबाद मंडल की 10, अंबाला मंडल की 9, फिरोजपुर मंडल की 12 और जम्मू मंडल की 2 ट्रेनें रद्द रहेंगी।
